सेंसेक्स 709 फिसलकर 51822 पर बंद, निफ्टी 15410 के करीब, टाटा स्टील और हिडाल्को के शेयर सबसे ज्यादा गिरे

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली l सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 709.54 पॉइंट या 1.35% की गिरावट के साथ 51,822.53​ पर और निफ्टी 225.50 पॉइंट या 1.44% की गिरावट के साथ 15,413.30 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और रियल्टी सेक्टर में रही। निफ्टी पर मेटल इंडेक्स में 4.87% की गिरावट रही। साथ ही बैंक, फाइनेंशियल और IT इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। आज के टॉप लूजर्स में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और रिलायंस शामिल हैं।

आज सेंसेक्स 345 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,186 पर और निफ्टी 92 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,545 पर खुला था। सेंसेक्स ने आज 52,272.85 का हाई और 51,739.98 का लो लेवल बनाया।