तीसरे दौर की मतगणना के बाद ही द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्‍ट्रपति चुनाव, मिले 5,77,778 वोट

थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली l देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिल गया है। राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। सांसदों के वोटों में द्रौपदी मुर्मू ने मोर्चा जीत लिया है। मुर्मू को सांसदों के 540 वोट मिले हैं। विरोधी दल के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सिर्फ 208 ही वोट मिले। मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी मतों से पछाड़ दिया है I सूत्रों के अनुसार द्रौपदी मुर्मू अब भारत की 15वीं राष्ट्रपति हो गईं हैं. उनकी जीत का औपचारिक ऐलान होना बाकी है.

%d bloggers like this: