थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली l राष्ट्रपत्नी बयान पर शुक्रवार को भी संसद के दोनों सदनों में भाजपा ने हंगामा किया। भाजपा सांसद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया से माफी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद दोनों सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिए गए। गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अलग-अलग राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की।
संसद में हंगामे को लेकर निलंबित 27 सांसदों का धरना भी शुक्रवार को खत्म हो गया। ये बुधवार से गांधी मूर्ति के सामने धरना दे रहे थे। धरना खत्म होने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- सांसद प्रदर्शन के नाम पर पार्टी कर रहे थे। गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठकर चिकन खाया जा रहा था।
राष्ट्रपति से मिलीं स्मृति, अधीर को अभी समय नहीं मिला :
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति पद दिए गए विवादित बयान पर संसद में कांग्रेस को घेरा था। इस पर उनकी सोनिया गांधी से भी नोकझोंक हुई थी।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति पद दिए गए विवादित बयान पर संसद में कांग्रेस को घेरा था। इस पर उनकी सोनिया गांधी से भी नोकझोंक हुई थी।
राष्ट्रपति पर विवादित बयान पर मचे हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंत्रिमंडल में अपने साथी डॉ. महेंद्र मुंजपारा और जॉन बारला के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। स्मृति ने इसे सौहार्द भेंट बताया है।
वहीं, विवादित बयान देने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी गुरुवार को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था। अधीर ने कहा था- राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगूंगा, पाखंडियों से नहीं। सूत्रों के अनुसार अब तक उन्हें समय नहीं दिया गया है।
कांग्रेस सांसद ने कहा- भारतीयों का ब्लड बचाइए :
बुधवार से धरने पर बैठे सांसदों ने मच्छर को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने ट्वीट किया- संसद परिसर में मच्छर हैं, लेकिन विपक्षी सांसद डरते नहीं हैं। संसद में भारतीयों का ब्लड बचाइए। मच्छर से परेशान सांसदों ने क्वाइल जलाकर रात गुजारी थी, जबकि गुरुवार को सांसदों ने मच्छरदानी लगाकर रातभर सोए।
फूड मेन्यू में चिकन पर भाजपा ने उठाया सवाल :
धरने पर बैठे सांसदों के फूड मेन्यू को लेकर भाजपा ने सवाल उठाया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला ने कहा- ‘गांधी प्रतिमा के पास धरना दे रहे सांसद चिकन तंदूरी और मछली खा रहे हैं। क्या ये प्रोटेस्ट है? मुझे लग रहा है सांसद पिकनिक मना रहे हैं।
राज्यसभा के 23 और लोकसभा के 4 सासंद सस्पेंड हैं :
चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रहे 27 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया। इनमें राज्यसभा से 27 और लोकसभा से 4 सांसद हैं। राज्यसभा के सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने पीठासीन उप सभापति के ऊपर कागज फेंके। धरना दे रहे सांसदों को लेकर संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- माफी मांग लें तो उनका निलंबन खत्म हो सकता है।