थर्ड आई न्यूज

मुंबई I भारतीय शेयर मार्केट आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 20.86 अंक या 0.04% बढ़कर 58,136.36 पर और निफ्टी 5.50 अंक या 0.03% ऊपर 17,345.50 पर बंद हुआ। निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, NTPC, मारुति सुजुकी और पावर ग्रिड कॉर्प टॉप गेनर्स रहे। जबकि यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स रहे। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 5वें कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी ने आज 4 महीने का हाई लेवल बनाया।
PSU बैंक और पावर इंडेक्स में 2-2% की तेजी आई, जबकि रियल्टी इंडेक्स में 1.7% की गिरावट आई। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।
आज रुपया कल के 79.02 प्रति डॉलर के मुकाबले 31 पैसे ऊपर 78.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।