हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा: गौरव सोमानी

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी I आजादी के 75 साल के मौके पर असम कांग्रेस के सचिव गौरव सोमानी ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं. सोमानी ने सफल लोकतांत्रिक यात्रा के साथ-साथ परिवर्तनकारी आर्थिक विकास पर प्रकाश डाला जो भारत ने स्वतंत्रता के बाद हासिल किया है। हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान के साथ याद करते हैं, जिन्होंने हमें यह दिन देने के लिए संघर्ष किया। सोमानी ने यह भी कहा कि वह घर और कार्यस्थल पर तीन दिनों के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के “हर घर तिरंगे” के निर्णय का स्वागत करते हैं लेकिन उन्होंने “हर दिल तिरंगा” पर भी जोर दिया, और कहा कि इस स्वतंत्रता की खुशी और गर्व की भावना को हमेशा अपने दिल में संजोने कि जरूरत है |