NFHS Data: सर्वे में शामिल 11 राज्यों की महिलाओं के एक से ज्यादा यौन साथी, लेकिन पुरुष इस मामले में काफी आगे
थर्ड आई न्यूज

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में महिलाओं और पुरुषों के यौन संबंधों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सर्वे के अनुसार 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के औसतन एक से अधिक यौन साथी हैं। जबकि, ऐसे पुरुषों का प्रतिशत चार फीसदी पाया गया जिनके ऐसी महिलाओं से संबंध थे, जो न तो उनकी पत्नी थी और न साथ में रहती थीं। यह आंकड़ा उक्त महिलाओं की संख्या से कहीं अधिक है। एक से ज्यादा पुरुषों से संबंध रखने वाली महिलाओं की संख्या 0.5 फीसदी है।
1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों के बीच किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण से पता चला है कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं के औसतन सेक्स पार्टनर की संख्या अधिक थी। ये 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं- राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्यप्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु।
राजस्थान में ऐसी महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है, जिनके एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर हैं। ऐसी महिलाओं के औसत 3.1 फीसदी सेक्स पार्टनर हैं, जबकि एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर वाले पुरुषों का औसत 1.8 फीसदी है।
2019 से 2021 के दौरान किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों का सर्वेक्षण किया गया था। इसकी रिपोर्ट सामाजिक-आर्थिक और अन्य पृष्ठभूमि विशेषताओं, नीति निर्माण और प्रभावी कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए उपयोगी डेटा भी प्रदान करती है।
ग्रामीण महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा :
एनएफएचएस के आंकड़ों के अनुसार शहरी महिलाओं के सेक्स पार्टनर (1.5 फीसदी) पाए गए, जबकि ग्रामीण महिलाएं इस मामले में आगे पाई गईं और उनके अपने जीवनकाल में औसतन 1.8 से अधिक सेक्स पार्टनर थे। ग्रामीण इलाकों में पुरुषों के भी सेक्स पार्टनर करीब इतने ही पाए गए।
मध्यप्रदेश में ज्यादा हैं सेक्स पार्टनर :
सर्वे पर यकीन करें तो पता चलता है कि दिल्ली में महिलाओं के औसत 1.1 फीसदी सेक्स पार्टनर हैं। वहीं, मध्यप्रदेश में यह संख्या 2.5 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 2.2 फीसदी, तमिलनाडु में 2.4 फीसदी, असम में 2.1 फीसदी और हरियाणा में 1.8 फीसदी सेक्स पार्टनर रखती है।