वैभव और संपदा ने किया जोरहाट का नाम रौशन, दुबई में आयोजित प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार

थर्ड आई न्यूज

जोरहाट से नीरज खंडेलवाल

जोरहाट के समाजसेवी व उद्योगपति बृजमोहन शर्मा के पुत्र ने अपनी प्रतिभा का परचम दुबई में लहराते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। जोरहाट असम वैली के छात्र वैभव शर्मा ने अपनी सहभागी संपदा मालपानी के साथ दुबई में श्री डांस स्टूडियो व इंडियन आर्ट एंड कल्चर के सौजन्य से आयोजित अंतरास्ट्रीय सांस्कृतिक सम्मेलन 2022 में प्रथम स्थान हासिल किया। उक्त पुरस्कार उन्हें मॉर्डन डुएट वर्ग में मिला। दोनों की उपलब्धि से पूरे जोरहाट शहर सहित उनके परिजनों व चाहने वालो में खुशी है। दोनों ने अपने देश का नाम अंतरास्ट्रीय स्तर पर रौशन किया।