थर्ड आई न्यूज

मुंबई I पिछले तीन सत्रों में भारी बिकवाली के बाद शुक्रवार को भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट दिखी। शुक्रवार को आखिरी सेशन में सेंसेक्स 1000 अंकों तक लुढ़कता नजर आया। सेंसेक्स फिलहाल 948.01 अंकों की गिरावट के साथ 58,989.92 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 293 अंकों की गिरावट के साथ 17,585.35 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि इस हफ्ते के पहले दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स छलांग लगाते हुए 60,600 के लेवल पर पहुंच गया था। उसके बाद से बाजार में लगातार प्रॉफिट बुकिंग जारी है। गिरावट के इस दौर में बाजार में निवेशकों के लिए खरीदारी का बढ़िया मौका बन रहा है।