नगांव से डिंपल शर्मा

अंतराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की नगांव (असम) जिला समिति के अध्यक्ष अनिता – सुनील धूत को द प्राइड ऑफ माहेश्वरी- माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इन्हें इसी माह में एक सादे समारोह में सम्मानित किया जाएगा।अंतराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की राष्ट्रीय महासचिव अनिता ,डॉक्टर अशोक सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन सुरेश सोनी ने क्लब द्वारा 64 जिलों के प्रबुद्ध माहेश्वरी कपल को द प्राइड ऑफ माहेश्वरी- माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान 2022 भेंट करने के लिए सूची जारी की है। बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के नगांव जिला (असम प्रदेश) हेतु अनीता- सुनील धूत को द प्राइड ऑफ माहेश्वरी- माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है। जिन्हें इसी माह में सादे समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर 64 जिलों में माहेश्वरी कपल्स को द प्राइड ऑफ माहेश्वरी- माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा।उल्लेखनीय है की अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पूरे देश में 116 जिलों में तथा विश्व के अन्य 6 देशों में अपना स्वयं का तन मन धन लगाकर परमार्थ हित हेतु कार्य किये जा रहें हैं जो अनुकरणीय हैं तथा ऐसे लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए! यह बात राजस्थान प्रदेश के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व राष्ट्रीय सभापति रामपाल सोनी ने अपने शुभकामना संदेश में तथा अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ सुमन सुरेश सोनी ने क्लब द्वारा 64 जिलों के प्रबुद्ध माहेश्वरी कपल्स को ” द प्राईड ऑफ माहेश्वरी – माहेश्वरी समाज सेवा रत्न सम्मान – 2022 ” भेंट करने के लिए सूची जारी करते हुए कहीं थी।