कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : असम में निर्वाचित मंडल के सदस्यों की संख्या 289

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी । कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘डेलीगेट्स’ (निर्वाचित मंडल के सदस्य) की संख्या 289 है। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता मंजीत महंत ने रविवार को दी।
महंत ने कहा कि सोमवार को होने वाले चुनाव के लिए यहां प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान पूर्वाह्न 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा।

उन्होंने एक बयान में कहा कि असम प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा और विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने सभी पात्र मतदाताओं से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने की अपील की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।