थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी I प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाले सुआलकुची-पलासबाड़ी पुल की आधारशिला रखेंगे। असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने इसका एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ब्रह्मपुत्र पर प्रस्तावित सुआलकुची-पलासबाड़ी पुल की नींव रखेंगे।
ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाला पुल असम में सुआलकुची को पलासबाड़ी से जोड़ेगा। इस पर लगभग 4 हजार करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है।
अक्टूबर में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पलासबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर प्रस्तावित पुल के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी। यह पुल असम के नलबाड़ी, बरपेटा और बक्सा जिलों से गुवाहाटी की यात्रा के समय को कम कर देगा। असम में प्रस्तावित इस पुल की कुल लंबाई 4.08 किलोमीटर होगी।